
हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिज विज के बीच चल रहे शीत युद्ध का एक दौर और शुरू हो गया है। दरअसल अपराधों पर अंकुश लगाने के नाम पर अब गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में सीएम फ़्लाइंग की तर्ज पर अब HM स्क्वायड बनाने का फैसला किया है। दरअसल दोनों के बीच इस तरह की तनातनी पहले भी रही है। गृह मंत्री होने के नाते अनिल विज के पास पुलिस के संबंधित सभी तरह के अधिकार होने चाहिए। लेकिन कई अधिकार अभी भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास हैं। इसको लेकर दोनों के बीच तनातनी चलती रहती है। मुख्यमंत्री के फ्लाइंंग स्क्वायड के अधिकारों और कार्यक्षेत्र को देखते हुए अब अनिज विज ने भी एक नया स्क्वायड बना दिया है। हालांकि गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि ये स्क्वायड संगीन अपराधों के साथ साथ जो भी बड़े बड़े केस है, माफिया है, लैंड माफिया, बजरी माफिया, शराब माफिया या फिर ओरग्रेनाइज क्राइम है उन सभी पर नकेल कसेगा। इसकी सीधी रिपोर्टिंग सीधे गृह मंत्री अनिल विज को की जाएगी।