
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पर्दा उठाने की कोशिशों को एक बड़ा झटका लगा है। अब सुशांत की मौत को दो राज्यों की पुलिस अपने अपने बॉसेज़ के इशारे पर इवेस्टिगेट कर रही है। ऐसे में दोनों पुलिस अपने अपने तरीके से ना सिर्फ गवाहों के बयान मीडिया में दिलवा रही हैं। बल्कि अब तो कोर्ट में भी ये लड़ाई पैसे की बन गई है। लिहाजा सुशांत की मौत का राज़ खुलने के आसार कम हो गए हैं।
सुशांत सिंह के पूर्व मैनेज़र सिदार्थ ने मुंबई पुलिस को एक ई-मेल भेजकर बताया है कि बिहार पुलिस उससे एक बयान दर्ज करवाना चाहती है। उनसे कहा जा रहा है कि वो रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अपना बयान रिकॉर्ड करवाएं। जिस बारे में उनसे बयान दर्ज करने के लिए कहा जा रहा है। उस बारे में वो कुछ नहीं जानते। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को उनके पास एक फोन आया जोकि किसी ओपी सिंह का था। वो उनसे रिया चक्रबर्ती के सुशांत के साथ रहते हुए खर्चों के बारे में पूछ रहे थे। फिर उसके बाद उन्होंने कहा कि वो उनका बयान रिकॉर्ड करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि उन्होंने कहा था कि वो इसके बारे में कुछ नहीं जानते। दूसरी ओर मुंबई पुलिस का जो अभी तक का इंवेस्टिगेशन रहा है। वो भी मीडिया हाइप के अलावा कुछ नहीं रहा है। इसके साथ ही सुशांत सिंह के पिता के के सिंह और रिया चक्रबर्ती दोनों सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले को लेकर चले गए हैं।
दरअसल मुंबई और बिहार पुलिस अलग अलग मोटिव के साथ इवेस्टिगेशन कर रही हैं। जहां मुंबई पुलिस बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउसेज़ को इस मामले में पूछताछ कर रही है और इस मामले को भाई-भतीजावाद से जोड़ रही है। वहीं बिहार पुलिस इस मामले को सुशांत की प्रापर्टी और पैसे से जोड़कर देख रही है। ऐसे में दोनों पुलिस की थ्योरी और उसकी जांच इस मामले को उलझा कर रख देगी।