अर्धनग्न आचार्य संतोष त्रिवेदी को तीर्थ पुरोहितों ने पहनाए वस्त्र

0 0
Read Time:4 Minute, 19 Second

हरेन्द्र नेगी
अर्धनग्न आचार्य संतोष त्रिवेदी को तीर्थ पुरोहितों ने पहनाए वस्त्र
केदारनाथ पहुंचने पर आचार्य का जोरदार स्वागत
तीर्थ पुरोहितों ने किया रूद्रा अभिषेक पाठए आचार्य को किया शाॅल भेंट
रुद्र्रप्रयाग। देवस्थानम् बोर्ड को भंग करने और मास्टर प्लान के विरोध में जून माह से अर्धनग्न होकर धरना दे रहे आचार्य संतोष त्रिवेदी के केदारनाथ पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रूद्रा अभिषेक पाठ किया गया और उन्हें वस्त्र पहनाकर शाॅल भेंट किया गया। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि आचार्य त्रिवेदी ने तीर्थ पुरोहितों के हक के लिए जो लड़ाई लड़ी हैए उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
बता दें कि चारधामों सहित अन्य मठ मंदिरों को देवस्थानम् बोर्ड में शामिल करने से तीर्थ पुरोहित समाज में आक्रोश व्याप्त है। तीर्थ पुरोहितों की माने तो देवस्थानम् बोर्ड के गठन से उनके हकों को छीना जा रहा है। ऐसे में तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी ने जून माह में केदारनाथ धाम में अर्धनग्न होकर आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने बर्फवारी और बारिश में भी अपना आंदोलन जारी रखा। पिछले माह उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें एयर लिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गयाए जहां उन्होंने दूसरे ही दिन त्रिवेणी घाट में अपना धरना शुरू कर दिया। इसके बाद वे अपने गांव लौटे और उन्होंने किमाणा के पास भोलेश्वर महादेव मंदिर में अपना धरना शुरू किया। उन्होंने करीब 111 दिनों तक देवस्थानम् बोर्ड के खिलाफ आंदोलन जारी रखा। उनसे मिलने चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममगांई पहुंचे और उन्हें पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ले जाकर जूस पिलाया और लिखित आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्द अमल किया जायेगा। इसके बाद आचार्य संतोष त्रिवेदी ने अपना आंदोलन समाप्त किया। इसके बाद आचार्य संतोष त्रिवेदी केदारनाथ पहुंचे। यहां पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने उनका जोरदार स्वागत किया। तीर्थ पुरोहितों ने आचार्य के केदारधाम पहुंचने पर रूद्रा अभिषेक पाठ किया और उन्हें वस्त्र पहनाकर शाॅल भेंट किया। आचार्य संतोष त्रिवेदी ने कहा कि देवस्थानम् बोर्ड के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। यदि सरकार ने जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय लिया तो वे फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे। केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि आचार्य संतोष त्रिवेदी के आंदोलन को तीर्थ पुरोहित सदैव याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में देवस्थानम् बोर्ड का पुरजोर विरोध जारी है। भगवान केदारनाथ सरकार को सदबुद्धि प्रदान करे और जल्द से जल्द देवस्थानम् बोर्ड को भंग किया जायए अन्यथा चारधामों में तीर्थ पुरोहित उग्र आंदोलन करने को विवश हो जायेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *