
नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 1,01,468 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए है।
महामारी से ठीक हुए कुल लोग लगभग 45 लाख हो गए है। ठीक होने वालों की दर बढ़ कर 80.86 प्रतिशत हो गई है।
इनमें से 79 प्रतिशत लोग नौ राज्यों तथा एक केंद्रशासित प्रदेश-महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब से हैं।
ठीक होने महाराष्ट्र 1
महाराष्ट्र महामारी से लोगों के ठीक होने के मामले में लगातार आगे बना हुआ है और इस राज्य में एक दिन में 32 हजार से अधिक लोग (31.5 प्रतिशत) ठीक हुए हैं।
आंध्र प्रदेश में एक दिन में 10 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं।
पिछले चार दिन से लगातार बड़ी संख्या में लोग ठीक हो रहे हैं।
ठीक होने में भारत विश्व का नंबर एक देश बन गया ।
ऐसे हो रहे ठीक
बड़ी संख्या में लोगों का उच्च प्रवाह ऑक्सीजन, ‘नॉन इन्वेसिव वेंटीलेशन’ और स्टेरॉइड तथा रक्त को पतला करने वाली दवाओं के इस्तेमाल जैसे कदमों का परिणाम कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर के अधिक होने के रूप में निकला है।
पिछले 24 घंटे में 75 हजार
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 75,083 नए मामले सामने आए।
मामलों की कुल संख्या 55,62,663 हो गई।
24 घंटे में 1,053 मरीजों की मौत
मरने वालों की संख्या 88,935 हो गई है।