
इस जानवर पर बाढ़ की सबसे ज्यादा मार
काजीरंगा नेशनल पार्क में 11 गैंडों की मौत
नई दिल्ली।
बाढ़ की आपदा के चलते 11 गैंडों की मौत हो चुकी है। काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। काजीरंगा का अधिकतर इलाका जलमग्न हो गया है। काजीरंगा में जानवरों के लिए बाढ़ के पानी से बचने के लिए बनाए गए हाइलैंड इलाका तक पानी पहुंच गया है।
सबसे ज्यादा शिकार गैंडे हो रहे हैं क्योंकि इनका वजन ज्यादा है और वह हाइलैंड इलाके पर चढ़ नहीं पाते और बीच पानी में फंसे हुए हैं। उनकी जान बचाने के लिए सरकार और वन विभाग की ओर से कोशिश तो की जा रही है लेकिन पानी बहुत ज्यादा है। इंसान तो क्या बाढ़ की वजह से जानवर पर भी आफत आ गई है।
हाइलैंड क्या होता है
पानी के बीचो बीच एक हाइलैंड इलाका बनाया जाता है, जैसे बाकी इलाकों में पानी भरे तो जानवर इन इलाकों पर चले जाएं ताकि उनकी जान बच जाए लेकिन गैंडा भारी होता है और कई आईलैंड पर सही से पहुंच नहीं पा रहा है। काजीरंगा में गैंडे और चीते की संख्या ज्यादा है।
————