
हरेन्द्र नेगी
देश दुनिया में नाम आता है तो पहाड़ की महिलाओं का जो पहाड़ की तरह हर फिल्ड में दृड़ निश्चय कर सीमा पर पहरी की तरह डटी रहती है। और हर एक चुनौती पूर्ण मुकाबले को लड़ने के लिए तैयार रहती है ऐसे ही रूद्रप्रयाग जिले की तान्या पुरोहित ने देश दुनिया में रूद्रप्रयाग का नाम रोशन कर रूद्रप्रयाग जिले को ही नहीं पूरे देश को खुशीयेां की सौगात दी है।
दुनिया अब अच्छी तरह से यह जान चुकी है कि उत्तराखण्ड की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में सफलताओं की एवरेस्ट चोटी को आसानी से छू लेती हैं। बहुत बड़े गौरव का विषय है कि वॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री तान्या पुरोहित को स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल 2020 की एंकर सूची में टॉप पर रखा है। आप मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनि ब्लॉक के क्वली गांव की हैं। तान्या के पिता जी डॉ0 डीआर पुरोहित जी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के विश्वविख्यात प्रोफेसर थे। तान्या ने गढ़वाल विवि से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की थी। इसके अतिरिक्त 04 वर्ष की बालावस्था से वे थियेटर में काम करती आई हैं।
इस प्रकार तान्या ने देश में उत्तराखण्ड का नाम ऊंचा किया है। इस चयन से यहाँ खुशी की लहर दौड़ रही है।