एक दिन में 62,538 मामलों के साथ 20 लाख का कोविड आंकड़ा पार, टेस्टिंग बढ़ने के बावजूद पॉजिटिव दर लगभग 10%, बढ़ी चिंता

एक दिन में 62,538 मामलों के साथ 20 लाख का कोविड आंकड़ा पार, टेस्टिंग बढ़ने के बावजूद पॉजिटिव दर लगभग 10%, बढ़ी चिंता
0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second

एक दिन में 62,538 मामलों के साथ 20 लाख का कोविड आंकड़ा पार, टेस्टिंग बढ़ने के बावजूद पॉजिटिव दर लगभग 10%, बढ़ी चिंता

नई दिल्ली: कोविड 19 के 62,538 मामलों के साथ भारत ने एक और कोविड मील का पत्थर भी पार कर लिया। अब भारत में आधिकारिक रूप से 20 लाख से अधिक मामले हो गए है। इनमें से दो-तिहाई से अधिक मरीज ऐसे हैं जो बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

पिछले कुछ दिनों में टेस्टिंग में भारी वृद्धि के बावजूद, टेस्ट पॉजिटिव होने वालों की दर एक बार फिर 10 प्रतिशत की ओर बढ़ रही है क्योंकि महाराष्ट्र की संक्रमण की वृद्धि कम होने का नाम नहीं ले रही है।

पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 62,538 मामलों को जोड़ने के बाद सक्रिय मामले 6,07,384 तक पहुंच गए। यह कल के मुकाबले 6,000 से अधिक है। देश अब ताजा मामलों में हर दिन नई ऊंचाईयों को छू रहा है।

एक दिन में सबसे ज्यादा मामलों में भारत दुनिया में नंबर वन

पिछले 24 घंटों में 886 लोगों की मौत हुई। देश में कोविड की मृत्यु की कुल संख्या अब 41,585 है। यह अमेरिका में अब तक के एक चौथाई हिस्से के बराबर में है, जो अब कोविड मामलों और मौतों दोनों में सबसे आगे है, हालांकि भारत में एक दिन में आने वाले मामलों की संख्या में दूसरे देशों को पीछे छोड़ दिया है।

देश में मामले की मृत्यु दर अब केवल 2 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन राज्यों में इसे लेकर व्यापक विविधताएं हैं। जिन मरीजों के चिकित्सकीय रूप से इलाज नहीं किया गया है, उन संक्रमित लोगों के बीच वास्तविक मृत्यु दर,
बहुत कम हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में 6,39,042 परीक्षण किए गए। रोग नियंत्रण का यह एक महत्वपूर्ण मानदंड है क्योंकि रोग के प्रसार की गति जानने के लिए दैनिक टेस्टिंग संख्या का बढ़ना जरूरी है। इससे पॉजिटिव रहने वाले लोगों की संख्या ट्रैक की जा सकती है।

10 प्रतिशत से ऊपर पॉजिटिव रेट चिंता का कारण

पिछले 24 घंटों में जांचे गए नमूनों में से 9.7 प्रतिशत पॉजिटिव आए। परीक्षण संख्या अब लगभग हर दिन बढ़ रही है और ऐसे में यह एक उच्च आंकड़ा है। 10 प्रतिशत से ऊपर पॉजिटिव रेट चिंता का कारण है।
———

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *