कश्मीर में IED एक्सपर्ट आतंकी वाहिद का खात्मा

कश्मीर में IED एक्सपर्ट आतंकी वाहिद का खात्मा
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

कश्मीर में सक्रिय पाकिस्तानी IED एक्सपर्ट आतंकवादी वाहिद को आज एक ज्वाइंट ऑपरेशन में सेना और पुलिस ने मुठभेड में मार गिराया। जैश के टॉप कमांडरों में से एक वाहिद इससे पहले सेना के हाथों चार बार बच चुका था। वाहिद के साथ दो और स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं।
कश्मीर में आईजी विजय कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से सेना और पुलिस मिलकर ऑपरेशन क्लीन चला रही है। इसी के तहत आज कुलगाम में एक टिपऑफ था। जिसके बाद ऑपरेशन लांच किया गया था। उन्होंने बताया कि तीन आतंकवादियों में से एक पाकिस्तानी नागरिक वाहिद था। जोकि इस इलाके में पिछले डेढ सालों से सक्रिय था। वो बम बनाने का विशेषज्ञ था। पिछले कुछ समय से हम उसके पीछे थे। लेकिन चार बार वो बच निकला था। लेकिन आज ऐसा नहीं कर पाया। ज्वाइंट ऑपरेशन में वो मारा गया है। विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी आजकल बहुत ही ट्रेंड है। उसने डील करना इतना आसान नहीं होता। लेकिन अब सेना और पुलिस को इस सिचुएशन को हैंडल करना आ गया है। वो अब आतंकवादियों को आसानी से नहीं लेती। इस ऑपरेशन में तीन जवान भी घायल हुए हैं।
सेना और पुलिस ने जनवरी से ही ऑपरेशन क्लीन चलाया हुआ है। इसमें अभी तक सेना और पुलिस ने कश्मीर में सक्रिय करीब 130 आतंकवादियों को इस साल अभी तक मार गिराया है। जोकि बहुत बड़ी संख्या है। सेना और पुलिस ने मिलकर दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय जैश और लश्कर ए तैय्यबा सहित लगभग सभी आतंकवादी संगठनों के कमांडरों को मार गिराया है। अब घाटी में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए यूथ भी कम निकल रहा है। साथ ही आतंकवादियों को स्थानीय लोगों का साथ भी कम मिल रहा है। उनकी सूचनाएं समय पर पुलिस और सेना को मिल रही है। पहले की तरह आम लोग ऑपरेशन के समय पत्थरबाज़ी भी नहीं कर रहे हैं। इस सब वजहों से अब सेना और पुलिस इन आतंकवादियों से बेहतर तरीके से निबट पा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *