कोलकाता में पूर्व मिस इंडिया के साथ छेड़छाड़

कोलकाता में पूर्व मिस इंडिया के साथ छेड़छाड़
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

कोलकाता में पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स और अब एक्टर उशोषी सेनगुप्ता के साथ सरेआम छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उशोषी ने आरोप लगाया है कि कुछ बाइक सवारों ने पहले उनकी कैब पर टक्कर मारी और उसके बाद ड्राइवर के साथ मारपीट की और उनके साथ भी बदतमीजी की। इसके बाद भी ये बदमाश माने नहीं और उशोषी किसी तरह बचकर अपने एक दोस्त के घर पहुंची तो ये वहां पर भी आ गए और उन्हें कार से उताकर बदतमीजी करते रहे। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बकौल उशोषी 18 जून को वो अपने कुछ साथियों के साथ घर वापस आ रही थी। रास्ते में उनकी टैक्सी के साथ एक बाइक सवार की टक्कर हो गई थी। उस बाइक सवार के साथ कुछ और बाइक सवार भी थे जोकि आसपास ही चल रहे थे। सभी बाइक सवार एकसाथ टैक्सी चालक को रोककर उससे बहस करने लगे और मारपीट भी की। इस बीच उशोषी ने उन लड़कों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उशोषी से भी बदतमीजी की। इसके बाद जब वो पुलिस में शिकायत करने गई तो पुलिस ने भी उनकी मदद से इंकार कर दिया। इस दौरान ये लड़के लगातार उनका पीछा कर रहे थे। पुलिस ने भी उनकी मदद से इंकार कर दिया। पुलिस ने उस इलाके को अपनी सीमा का ना बताते हुए उशोषी को दूसरे पुलिस स्टेशन में जाने के लिए कहा। शिकायत के बाद उशोषी अपने घर के लिए निकली तो वो बदमाश उशोषी का पीछा करने लगे और घर के पास उनको घरकर इन लड़कों ने बदतमीजी की। इस घटना का एक विडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें ये लड़के साफ तौर पर टैक्सी ड्राइवर के साथ झगड़ते दिख रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *