
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन हो गया है। उनके निधन पर मध्यप्रदेश में पांच दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। उनका अंतिम संस्कार आज लखनऊ में किया जाएगा। ऐसे समय में जब राममंदिर के शिलान्यास की तिथि तय हो गई है। उस समय लालजी टंडन के देहान्त से उनकी रामलला के दर्शन की इच्छा अधूरी रह गई है।
पिछले महीने भोपाल से लखनऊ पहुंचे लाल जी टंडन ने अपने निजी सचिव को अयोध्या जाकर दर्शन करने की इच्छा जताई थी। साथ ही वहां कुछ समय बिताने के लिए भी कहा था। लेकिन अयोध्या के लिए निकलने से पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई। 11 जून को उन्हें लखनऊ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। उनको बुख़ार के साथ साथ सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। साथ ही पेशाब की परेशानी बढ़ती जा रही थी। टंडन के निजी सचिव संजय चौधरी के मुताबिक उनकी तबियत को काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी। वो लखनऊ आना चाहते थे। इसलिए जून 10 को वे लखनऊ आए और वहां से रामलला के दर्शन करना चाहते थे। लेकिन उनकी तबियत ज्य़ादा ही बिगड़ गई। आज सुबह 5:35 पर उन्होंने अंतिम सांस ली।