
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पिछले डेढ महीने से सुशांत की मौत पर लगातार हंगामा हो रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल मुंबई पुलिस का बिहार पुलिस की जांच को लेकर खड़े किए जा रहे अवरोध हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि कल ही सुशांत के पूर्व मैनेज़र ने बिहार पुलिस के अधिकारियों पर दबाब में बयान देने का आरोप लगाया था। बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मीडिया में ये बयान पूर्व मैनेज़र किसी के दबाव में दिया है। दूसरी ओर कल देर शाम जांच के लिए मुंबई में बिहार पुलिस के साथ अपराधियों की तरह बर्ताव करने का विडियो सामने आ गया है।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से बिहार पुलिस की एक टीम सुशांत की मौत की जांच करने के लिए मुंबई गई हुई है। पहले ये टीम ऑटो रिक्शा में जांच के लिए जा रही थी। लेकिन अब इस टीम को मुंबई पुलिस अपने साथ जांच के लिए लेकर जा रही है। कल रात को एक जगह इवेस्टिगेशन के लिए गई बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस का बर्ताब सोशल मीडिया पर छा गया है। इस विडियो में मुंबई पुलिस के लोग बिहार पुलिस के अधिकारियों को लगभग धकियाते हुए पुलिस वैन में बिठा रहे हैं। साथ ही बिहार पुलिस के अधिकारी को मीडिया से बातचीत भी नहीं करने दी गई। बिहार पुलिस के लोगों को मुंबई पुलिस के लोग पकड़कर पुलिस वैन तक ले जाते साफ दिख रहे हैं। इसके साथ ही जब मीडिया ने उन लोगों से सवाल पूछा तो उन्हें मीडिया के साथ बातचीत भी नहीं करने दी गई। हालांकि विडियो में ये साफ दिख रहा था कि बिहार पुलिस के अधिकारी मीडिया को कुछ बताना चाह रहे हैं। लेकिन इस तरह की धक्कामुक्की की गई कि वो मीडिया के साथ बात नहीं कर पाए और आनन फानन में बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस ने अपनी कैदियों वाली वैन में बिठाकर कहीं ले गई।
इस विडियो से सोशल मीडिया में काफी रोष दिख रहा है। इस घटना के बाद से इस मामले को सीबीआई को सुपर्द करने की मांग भी तेज़ हो गई है।