harendrda negi
रूद्रप्रयाग – रूद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के गड़मिल गाॅव में ग्रामीणों के खेत में धान की कटाई के साथ -साथ धान की औसत पैदावार का भी आंकलन किया गया। आपको बताते चले कि साल भर में दो बार फसल रबी और चरीफ का आंकलन किया जाता है। फसल का आकंलन सर्वप्रथम मिटटी की टेस्टींग के साथ साथ बीज और फसल का आकंलन तथा खेत की लम्बाई चैड़ाई का भी किया जाता है। और पिछले और इस बार की खेती मे फसल की पैदावार का आंकलन किया जाता हैं इस बार स्वंम जिलाधिकारी बंदना सिहं चैहान गडमिल गाॅव मे कलम सिहं के खेत में महिलाओं के साथ धान की कटाई की और महिलाओं के साथ खेती की जानकारी भी ली। खेत में धान की फसल के औसत आंकलन हेतु 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाईए मण्डाई की गई जिसमे 05 किलो 100 ग्राम धान की फसल का उत्पादन हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि फसल कटाई प्रयोग जिले में फसल कटाई से पूर्व फसल के औसत पैदावार के आंकलन के लिए किया जाता है। वर्ष में दो बार खरीफ व रबी की फसल में फसल कटाई का प्रयोग किया जाता हैं। किसी क्षेत्र में कितना उत्पादन होगा उसके लिए खेत का चयन किया जाता है। इससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही औसत पैदावार की गणना और नुकसान अथवा फसल खराब होने के आंकलन के लिए फसल कटाई का प्रयोग किया जाता हैं इसी के आधार पर फसल के नुकसान अथवा खराब होने पर बीमे के लाभ की गणना की जाती है।