
अगर ट्वविटर के फालोअर्स के जरिए किसी नेता की लोकप्रियता का पैमाना रखा जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अब उनके छह करोड़ से ज्य़ादा फ्लोअर्स हो गए हैं। अगर पिछले नौ महीने की ही बात की जाए तो इस दौरान उनके चाहने वालों की संख्या एक करोड़ बढ़ी है। मोदी ने 2009 में ट्विटर ज्वाइंन किया था।
अगर दुनिया की बात की जाए तो दुनिया में सबसे ज्य़ादा ट्विटर पर फालो किए जाने वाले व्यक्ति अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा है। इनके 12.9 करोड फालोअर्स हैं। दूसरे नंबर पर जस्टिन बीबर हैंं। जिनको 11 करोड़ से ज्य़ादा लोग फालो करते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चाहने वाले भी ट्वीटर पर कम नहीं है। उन्हें भी 8 करोड़ से ज्य़ादा लोग फालो करते हैं।
पिछले कुछ दिनों में जिस व्यक्ति के फालोअर्स ट्विटर पर बढ़ें है तो इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम सबसे ऊपर हैं। उनके अब करीब दो करोड़ से ज्य़ादा फालो करने वाले लोग हैं। जबकि उन्होंने ट्विटर करीब सात साल पहले ज्वाइंन किया था। दूसरी ओर राहुल गांधी को भी करीब 1.50 करोड़ लोग फालो करते हैं। मुख्यमंत्रियों की बात करें तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विटर पर ख़ासा मुकाम बनाया है। इनको करीब दो करोड़ लोग फालो करते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी एक करोड़ से ज्य़ादा लोग फालो करते हैं।
दुनिया में टॉप-5 ट्विटर अकाउंट
बराक ओबामा 12.9 करोड़
जस्टिन बीबर 11.2 करोड़
केटी पेरी 10.8 करोड़
रिहाना 9.7 करोड़
टेलर स्विफ्ट 8.6 करोड़
देश में टॉप-5
नरेंद्र मोदी 6 करोड़
अमिताभ बच्चन 4.34 करोड़
सलमान खान 4.12 करोड़
शाहरुख खान 4.08 करोड़
अक्षय कुमार 3.78 करोड़