Haryana: संगठन के विस्तार में जुटी BJP, धनकड़ ने CM Manohar Lal के साथ किया मंथन

Haryana: संगठन के विस्तार में जुटी BJP, धनकड़  ने CM Manohar Lal के साथ किया मंथन
0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second
हरियाणा भाजपा राज्‍य में संगठन के विस्‍तार में जुट गई है। पार्टी के राज्‍य पदाधिकारियों और प्रकोष्‍ठों पुनर्गठन के साथ ही जिला इकाइयों के गठन को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चंडीगढ़ लौटने के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठन में रिक्त पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है संगठन विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ सहित अन्य पदाधिकारियों ने चर्चा की
 हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के साथ भी धनखड़ और भट्ठ की मंत्रणा पार्टी कार्यालय में चली। भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा पहले ही कर चुकी है, जबकि महामंत्रियों समेत अन्य पदाधिकारियों की घोषणा होनी बाकी है। इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठ भी बनाए जाने हैंभाजपा में जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाना है। बैठक में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा की गई। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री ने पार्टी विधायकों संग अलग से बैठक कर मौजूदा सियासी हालात और दूसरे मुद्दों पर फीडबैक लिया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर  25 सितंबर को बूथ और जिला स्तर पर किए जाने वाले विशेष कार्यक्रमों पर भी विचार किया गया। भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कार्यक्रम होगा, जबकि जिला स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर वेबीनार का आयोजन किया जाएगा।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *