राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा को लेकर भाजपा ले रही चुटकी

राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा को लेकर भाजपा ले रही चुटकी
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second

Rohtak- राहुलगांधी की ट्रैक्टर यात्रा को लेकर भाजपा ले रही चुटकी, मखमल के कपड़े पहनने वाले क्या जाने किसानों का दर्द।

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने किया पलटवार कहा,कांग्रेस कर रही है बेवजह राजनीति,धारा 370 हो या राममंदिर का भी किया था विरोध।

कांग्रेस का देश मे नही कोई जनाधार । राहुल गांधी की जमीन खिसक चुकी है ।

राहुल गांधी की ट्रेक्टर यात्रा भाजपा के नेताओ को रास नही आ रही,भाजपा नेताओं का कहना है कि अरब पति लोग क्या जाने किसानों का दर्द,यही जो महंगे जूते-कपड़े पहने वो कहा से किसान है। राहुल गांधी आज हरियाणा में कृषि क्षेत्र में लागू किए गए कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है।राहुल गांधी की ट्रेक्टर यात्रा को लेकर भाजपा के नेता चुटकी ली रहे है।भाजपा नेताओं का कहना है कि धारा 370 हो या राममंदिर कांग्रेस हमेशा विरोध ही करती रही है।

राहुलगांधी के हरियाणा दौरे पर भाजपा सवाल उठाने लगी है,भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने तो ये तक कह दिया कि जो व्यक्ति ट्रेक्टर पर गद्दी लगाकर बैठे,अच्छे जूते कपड़े पहने वो कहा से किसान है। पूर्व मंत्री ने कहा कि अरब पति लोग क्या जाने किसानों का दर्द। गौरतलब है कि आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा दौरे पर आए हुए है। राहुल गांधी भाजपा द्वारा किसानों के लिए लाए गए तीन कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। राहुल गांधी आज कार्यकर्ताओ के साथ कुरुक्षेत्र के पिहोवा पहुँचे है। कुरुक्षेत्र में ही किसानों पर लाठीचार्ज हुआ था।

हरियाणा के पूर्व राज्य सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हो या फिर तीन तलाक का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता किसी भी चीज को नही मानते उन्हें हमेशा विरोध ही करना होता है। मनीष ग्रोवर ने कहा कि जो अरबपति आदमी हो उसे क्या पता किसान का हल कैसे चलता है। उन्होंने कहा मखमल के कपड़े,महंगे जूते, ट्रैक्टर पर गद्दी लगा प्रदर्शन कर रहे है ये क्या जाने किसानों का दर्द।तीनो कृषि अध्यादेश किसानों के हक में है और इससे किसानों की आय दौगुनी होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *