
13 अक्टूबर, मंगलवार को चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने से कुछ लोगों को गजकेसरी योग का शुभ फल मिलेगा। इसके साथ ही शुभ नाम का एक और योग दिनभर रहेगा।
मेष
इस समय ग्रह स्थितियां परिवर्तन दायक बनी हुई है। अगर आप घर के रखरखाव या मरम्मत संबंधित कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो इन कार्यों के लिए अच्छा समय है। ननिहाल के साथ संबंधों में किसी प्रकार के विवाद की आशंका हैं। अपने स्वभाव को सहज व संयमित रखें। कार्यस्थल पर सभी काम उचित रूप से चलते रहेंगे। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहेगा। इस समय तरक्की के बेहतरीन अवसर बने हुए हैं। मन में प्रफुल्लता और खुशी रहेगी।
एसिडिटी और गर्मी की वजह से बेचैनी रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
वृष
आपको कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाना आपके कार्य में गलती होने से बचाएगा। बच्चों के साथ मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। भाइयों तथा नजदीकी संबंधों के साथ संबंध खराब होने की स्थितियां बन रही है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। आपको किसी काम की अथॉरिटी प्राप्त होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभी अधिक मेहनत करनी होगी। पति-पत्नी के संबंधों में ईगो की वजह से कुछ दिक्कत रहेगी। खांसी, जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी परेशानी रहेगी।
मिथुन
आप अपनी बुद्धि से कुछ ऐसे सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे जिनकी वजह से समाज व निकट संबंधियों के बीच मान सम्मान बढ़ेगा। और आपमें और अधिक आत्मविश्वास जागृत होगा। ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है जिसकी वजह से किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध खराब होने की आशंका भी है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में आज आपका रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि वहां की व्यवस्था में कुछ कमीं रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपना टारगेट पूरा करने का तनाव रहेगा। अपने विचारों को सकारात्मक रखें।
कर्क
पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों को सुचारू रूप से रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, और इसमें कामयाब भी रहेंगे। संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। परंतु आपका बहुत अधिक अनुशासित होना कभी-कभी पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन भी बना कर रखना आवश्यक है। आज कार्यक्षेत्र में किसी सरकारी या प्राइवेट कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। परंतु सावधान रहें, क्योंकि कुछ रुकावट आने से परेशानी भी महसूस होगी ,पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
सिंह
आपका प्रभावशाली व शांति प्रिय व्यक्तित्व कई मामलों में एक अस्त्र का काम करेगा। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही कोई रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ संबंध मधुर होंगे। विद्यार्थी की पढ़ाई के प्रति लापरवाही उनके रिजल्ट को खराब कर सकती है। सोशल मीडिया व फालतू बातों में पड़कर अपने कैरियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। नए व्यापार या वर्तमान व्यापार के विस्तार संबंध में अगर कुछ नई योजनाएं बना रहे हैं, तो उस पर एक बार पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में मनमुटाव व तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
कन्या
आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या व कार्यों को करना आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता करेगा। बच्चों की भावनाओं को समझते हुए उनकी गतिविधियों में सहयोग करना उन्हें भावनात्मक संबल प्रदान करेगा। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से आपके काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। व्यापार में किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है, बस अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। परंतु इसका असर अपने परिवार पर ना पड़ने दें। स्वयं ही बैठकर सुलझाएंगे तो अच्छा है।
तुला
कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, पर आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आज आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। निजी संपर्कों के माध्यम से कई पर्सनल काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। इनकम टैक्स से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है। गलत आदतों व गलत संगत से दूरी बनाकर रखें। व्यापार में भाग्योदय दायक योग बने हुए हैं। मंदा होने के बावजूद कारोबार में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। पति-पत्नी के संबंध में सौहार्दपूर्ण रहेंगे। वजन बढ़ना और आलस जैसी स्थिति हो रही है।
वृश्चिक
किसी भी काम को करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाना आपका विशेष गुण है। आप अपने प्रत्येक कार्य को अनुशासन प्रियता व सुचारु रुप से करने में विश्वास करते हैं। परंतु इस वक्त ग्रहों की चाल कुछ विपरीत परिणाम भी देगी। लेकिन आप सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर इस समय को आसानी से निकाल लेंगे। आय के स्रोत भी यथावत ही रहेंगे। एलर्जी और खांसी जुकाम जैसी दिक्कत हो सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
धनु
प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों को करने के लिए आज का दिन बेहतर है। अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो उस पर गंभीरता से कार्य करें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से राहत रहेगी। ध्यान रखें कि किसी भी नजदीकी मित्र या भाइयों के साथ संबंध खराब ना हो। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना संबंध बनाकर रखें। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ भी अच्छा तालमेल रहेगा। आपका प्रकृति के निकट कुछ समय व्यतीत करना आपको तनावमुक्त भी रखेगा।
मकर
ग्रह स्थितियां पूर्णता अनुकूल है। अध्यात्म और धार्मिक कृत्यों के प्रति आस्था रहेगी। घर में नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन में खुशनुमा वातावरण व्याप्त रहेगा। तथा चल रहे आपसी गिले-शिकवे दूर होने से संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।
आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। तथा अपनी योजनाओं पर ज्यादा विचार करने में समय भी व्यर्थ ना करें। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेगी। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें। गलत खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है।
कुंभ
अपने किसी महत्वपूर्ण मुद्दे में असमंजस की स्थिति में प्रिय मित्र के साथ सलाह-मशविरा अवश्य करें। आपको उचित सलाह मिलेगी। कोई राजनीतिक पावर भी आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती है। अपने व्यक्तिगत कार्य में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि सामाजिक जीवन को मधुर बनाकर रखना अति आवश्यक है। अपने महत्वपूर्ण पेपर तथा फाइलों को ठीक से रखें। कार्य संबंधी नई नीतियों पर भी विचार विमर्श होगा। वायरल बुखार और सिर दर्द जैसी स्थिति रह सकती है।
मीन
ग्रह स्थितियां आपके जीवन में कुछ विशेष परिवर्तन ला रही हैं। यह परिवर्तन आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां भी बनाएगा। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। किसी भी काम को बेहतर तरीके से करने से परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। परंतु आपकी इगो व उग्र स्वभाव आपके बनते कार्यों में परेशानियां उत्पन्न कर देते हैं। कई बार आपको इनका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। आज भी किसी अपरिचित व्यक्ति से व्यर्थ के वाद-विवाद व बहस जैसी स्थिति बन रही है। किसी भी काम को आलस की वजह से कल पर ना टालें। बल्कि समय पर ही पूर्ण करने का प्रयास करें।