
कोरोना के कारण इस साल त्यौहार भी ठीक तरह से नहीं मना पाएंगे। दुर्गा पूजा, दशहरा मेला के अलावा इस साल गरबा भी नहीं कर पाएंगे लोग। अलग अलग राज्यों ने अपने हिसाब से कोरोना को लेकर गाइडलाइन्स तैयार की है। गुजरात सरकार ने भी अपनी गाइडलाइंस में साफ कर दिया है कि नवरात्रि तो होगी लेकिन इस बार लोग गरबा नहीं कर पाएंगे। सरकार ने नवरात्रि की पूजा के लिए भी टाइम भी फिक्स किया गया है। गुजरात सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक केवल मूर्ति स्थापना और आरती होगी। प्रसाद बांटने की भी अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा पूजा के लिए सिर्फ एक घंटे का वक्त तय किया गया है। साथ ही आयोजन स्थल पर 200 से ज्यादा लोग नहीं जुटेंगे।
इसी तरह इस बार पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी दुर्गा पूजा और रामलीला नहीं होगी। पश्चिमी बंगाल के साथ साथ दिल्ली में भी बड़ी संख्या में पंडाल लगते हैं। इन पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना होती है। लेकिन इस बार इन पंडालों पर भी ग्रहण लगा हुआ है। इसी तरह दिल्ली और उत्तर भारत के राज्यों में रामलीला का आयोजन होता है। इसमें राम के जन्म के आधार पर स्टेज पर मंचन होता है। लेकिन इस बार वो भी नहीं हो रहा है। कुछ इलाकों में लोग ऑनलाइन रामलीला या फिर दुर्गा पंडाल की कोशिश में लगे हुए हैं।