पुलिस वाले बने लूटेरे

पुलिस वाले बने लूटेरे
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

जब पुलिस वाले ही लुटेरे बन जाएं तो क्या आम लोगों का क्या होगा। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ जब दिल्ली पुलिस के तीन कर्मचारी महिपालपुर में लूटेरे बन एक बिजनेसमैन को लूटने लगे। हालांकि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक पुलिस कर्मचारी को स्पेशल सेल में तैनात था।
दरअसल हुआ यूं कि महिपालपुर में एक बिजनेसमैन नवीन सेहरावत ने दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार को जब वो अपने दफ्तर में कुछ काम कर रहे थे। उसी समय करीब चार लोग जबरदस्ती उनके आफिस में घुस आए, उनसे कहा कि वो पुलिस से हैं और जो कुछ भी उनके पास है वो उनको दे दें। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उन लोगों ने नवीन सेहरावत को डराया धमकाया। इसपर नवीन ने इन लोगों से आई कार्ड मांग लिया। इसपर विरोध करने पर इन चारों लोगों ने नवीन के साथ मारपीट की। इसको देखकर नवीन के दफ्तर के लोगों ने इसका विरोध किया और वो इन बदमाशों को पकड़ने के लिए भागे। कई लोगों को अपनी तरफ आते देख ये चारों दफ्तर से भाग निकलने लगे। इनमें से तीन तो बॉलकनी से कुदकर भाग गए। इसमें से एक को नवीन के कर्मचारियों को पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बाद में इस पूरे मामले में कुल मिलाकर आठ लोगों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया। इन आठों में से तीन तो पुलिस के ही कर्मचारी निकले। इसमें से एक तो फिलहाल स्पेशल सेल में तैनात था। गिरफ्तारी के बाद इन तीनों को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *