Delhi Pollution: हरियाणा के साथ साथ पाकिस्तान भी बढ़ा रहा NCR का प्रदूषण

Delhi Pollution: हरियाणा के साथ साथ पाकिस्तान भी बढ़ा रहा NCR का प्रदूषण
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

Delhi NCR Pollution: दिल्ली की आबोहवा धीरे धीरे खराब हो रही है। दिल्ली में प्रदूषण के लिए सिर्फ हरियाणा पंजाब ही नहीं बल्कि पाकिस्तान भी जिम्मेदार है। जी हां पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में जो पराली जलाई जा रही है। उसका असर यहां दिल्ली एनसीआर तक आ रहा है। लिहाजा दिल्ली में हवा में धूंआ बढ़ता जा रहा है। पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी के कारण गाजियाबाद सहित दिल्ली के नौ इलाके रेड जोन में आ गए। पिछले आठ महीनों में जहां दिल्ली में साफ हवा बह रही थी। वो हवा अब दम घोंटने लगी है। मंगलवार को दिल्ली के आइटीओ पर वायु गुणवत्ता स्तर 332 पहुंच गया।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पराली जलाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को बड़ी मात्रा में किसानों ने पराई जलाई है। दूसरी ओर हवा की स्पीड भी काफी कम है। हवा की गति भी महज चार किलोमीटर प्रति घंटा चल रही है। इससे धूंआ और बाकी पदार्थ हवा में उड़ नहीं पा रहे हैं। इससे हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को इस परेशानी में कुछ राहत आएगी। बुधवार को हवा की गति बढ़कर आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा होने पर इस प्रदूषण में कुछ कमी आ सकती है। सोमवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 261 दर्ज हुआ। 26 फरवरी के बाद यह अब तक का सबसे ज्यादा है। तब यह 274 रहा था। पीएम 2.5 और पीएम-10 भी सोमवार को इस सीजन में सबसे ज्य़ादा रहा है।
दिल्ली- 261 मध्यम
फरीदाबाद- 224 मध्यम
गाजियाबाद- 302 खराब
ग्रेटर नोएडा- 292 मध्यम
गुरुग्राम 259- मध्यम
नोएडा 274 -मध्यम

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *