Festival: खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त शुरू…

Festival: खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त शुरू…
0 0
Read Time:3 Minute, 22 Second

अगर आप वाहन, प्रापर्टी या फिर मोबाइल खरीदने के लिए नवरात्र का इंतज़ार कर रहे हैं तो बता दें कि 11 अक्टूबर से ही वो शुभ योग बन गया है कि जिसमें कुछ भी खरीदा जा सकता है। इस योग को रविपुष्य योग कहा जाता है और ये 11 अक्टूबर से दशहरे तक रहेगा।

दरअसल आम मौकों पर लोग खरीदारी के लिए नवरात्र के आखिरी में या फिर धनतेरस का इंतज़ार करते हैं। लेकिन इस बार एक बड़ा ही शुभ मुहूर्त काफी पहले ही शुरू हो गया है। जिसमें खरीदी गई चल-अचल सामग्री यानी गाड़ी व अन्य वाहन लोगों के लाभदायक व शुभ फल देने वाले होंगे। वहीं प्रॉपर्टी संबंधी खरीदारी भी शुभ रहेगी।

11 अक्टूबर को रविपुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग बना। इसके साथ ही चंद्रमा अपनी ही राशि यानी कर्क में रहेगा। इसके अगले दिन 13 तारीख को कुमार योग बनेगा जो दोपहर करीब 2.40 तक रहेगा और चंद्रमा सिंह राशि में होने के साथ ही अगले दिन 14 अक्टूबर को राज योग बनाएगा। सिंह राशि में चंद्रमा के होने से वाहन आदि खरीदने से लाभ मिलेगा। इन दिनों में अधिकमास की पुरुषोत्तमी एकादशी और त्रयोदशी का संयोग बनेगा। वहीं शुक्रवार को अमावस्या के संयोग में फर्नीचर, कपड़े और अन्य सुख-सुविधाओं के सामानों की खरीदारी करना शुभ रहेगी। नवरात्र में तिथि, वार और नक्षत्रों के संयोग से लगभग हर दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त बन रहा है। इन दिनों में 4 सर्वार्थसिद्धि, 1 त्रिपुष्कर और 4 रवियोग बनेंगे। इनके साथ ही सौभाग्य, धृति और आनंद योग भी रहेंगे। जोकि प्रॉपर्टी में निवेश और खरीदी-बिक्री के लिए 22 अक्टूबर को बहुत अच्छा मुहूर्त है। वहीं, 19, 25 और 26 अक्टूबर को वाहन खरीदी का विशेष मुहूर्त है। इस योग में खरीदारी बहुत शुभ फलदायी होती है। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रविपुष्य योग बन रहा है। इस दिन पुष्य नक्षत्र सुबह 6:20 से शुरू होगा और रात को 1.20 तक रहेगा। इस दिन हीरे के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, जमीन, मकान, कपड़े और अन्य खरीददारी करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसके अलावा जमीन, मकान में निवेश करना चाहते हैं तो यह दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, वाहन, फर्नीचर, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य घरेलू सामान की खरीदारी भी शुभ रहेगी।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *