Immunity Booster : गुड़ खाएं और इम्यूनिटी बढ़ाएंI

Immunity Booster : गुड़ खाएं और इम्यूनिटी बढ़ाएंI
0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

सर्दियां (winter) बस आने ही वाली है। ऐसे में शरीर को गर्म रखने वाले पदार्थों की शरीर को जरूरत तो रहती ही है। साथ में इसे पदार्थों के खाने का मज़ा भी लिया जाता रहा है। गुड़ (Gur) कई महत्वपूर्ण विटामिन व पोषक तत्वों (Jaggery Nutrition Facts) से भरा होता है। साथ ही इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने (Boost Immunity), शरीर को गर्म रखने, संक्रामक रोगों के ईलाज से लेकर शरीर में रक्त की कमी को पूरा करने व अन्य रोगों से लड़ने की क्षमता भी होती है। इसके पांच सबसे महत्वपूर्ण फायदे हम आपको बताते हैं।

गुड़ गर्म पदार्थ होता है। इससे शरीर गर्म तो रहता ही है साथ ही ये सर्दी और खांसी जैसे संक्रामक रोगों से मुक्ति भी दिलाता है। गरम होने के कारण इसका सेवन सर्दियों में करने की सलाह दी जाती है।  इसे आप गर्म पानी के साथ मिला पी सकते हैं। अगर इसे चीनी की जगह पर रिप्लेस  कर दिया जाए तो बहुत ही बढ़िया होगा।

गुड़ शरीर में पाचन प्रक्रिया को तेज करने के लिए भी जाना जाता है। दरअसल ये पेट के एंजाइमों को सक्रिय कर देता है। जिससे सुबह पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है। आंत के लिए उपयोगी गुड़ मूत्रवर्धक के रूप में भी काम करता है। दोपहर के भोजन के बाद गुड़ का एक छोटा टुकड़ा खाने से आपके पेट की समस्या दूर हो सकती है।

गुड़ खाने से प्राकृतिक तौर से बॉडी क्लींजिंग होती रहती है। गुड़ खाने वाले के शरीर में कभी भी जहरीले तत्व नहीं होंगे। ये ऐसे तत्वों को लिवर को साफ करने में मदद करता है।

गुड़ एंटीऑक्सिडेंट और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यही कारण है कि गुड़ रक्त में हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा गुड़ का एक ओर सबसे महत्वपूर्ण काम होता है। शरीर में खून की कमी को दूर करना या फिर यूं कहे कि शरीर में खून क कमी है तो गुड़ खाइये गलत नहीं होगा। इसलिए इस सर्दी गुड़ खाइए और स्वस्थ्य रहिए।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *