सीडब्लूसी से पहले कांग्रेस में कलह…

सीडब्लूसी से पहले कांग्रेस में कलह…
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

देश की सबसे पुरानी पाटी कांग्रेस में इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष पद और संगठन को लेकर भारी विवाद चल रहा है। विवाद इतना गहरा है कि पार्टी के 23 बड़े नेताओं में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन के चुनाव कराने के लिए कहा है। हालांकि कांग्रेस पार्टी में संगठन चुनाव से नहीं गांधी परिवार से चलता है। ये सभी को पता है। लेकिन 23 बड़े नेताओं के चिट्ठी लिखने के बाद इस बार स्थितियों में थोड़ा सा बदलाव है। उधर कुछ नेता एक बार फिर गांधी परिवार को ही अध्यक्ष पद से परे मान रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूर्ण समर्थन मिलता है, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह अध्यक्ष बनते हैं या नहीं। उधर दूसरी ओर सोनिया गांधी ने भी कल सीडब्लूसी की बैठक से पहले इस्तीफा देने की मंशा जाहिर कर दी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हमारे पास राहुल गांधी के रूप में एक नेता है, जो मेरे लिए सुकून देने वाली बात है। दरअसल कांग्रेस में सीताराम केसरी के बाद से अभी तक गांधी परिवार के अलावा कांग्रेस का अध्यक्ष कोई दूसरा नेता नहीं बना है। इससे कांग्रेस में नेतृत्व का मतलब गांधी परिवार हो गया है। पिछले कुछ सालों में कांग्रेस चुनाव दर चुनाव हार का सामना ही करना पड़ रहा है। अगर किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी भी तो वहां भी अंदरूनी लड़ाई होती रहीं। इस वजह से कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी को भी इस्तीफा देना पड़ा और एक साल के लगभग अध्यक्ष पद खाली रहने के बाद सोनिया गांधी को दोबारा अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। इसी वजह से अब संगठन में बड़े परिवर्तन के लिए आवाजें उठ रही हैं। अब देखना होगा कि कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी में क्या होता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *