
जहां बच्चे पैदा करने के लिए मिल रहे हैं पैसे…
दुनिया में कई देश ऐसे हैं। जहां सरकार बच्चों को पैदा करने के लिए प्रोत्साहन राशि देती है। यानि आप बच्चे पैदा करेंगे तो उनकी बाकी जिम्मेदारी के अलावा सरकार आपको नकद इनाम भी देगी। ऐसे देशों में जापान का नाम सबसे ऊपर है। जहां शादी करने पर ही सरकार आपको छह लाख येन यानी करीब 4.25 लाख रुपए तक देती है।
दुनिया के एक प्रमुख देश इटली जोकि अपने यहां शादी कर चुके लोगों को बच्चे पैदा करने के पैसे देता है। अगर आप इटली में शादी करते हैं तो हर बच्चे के जन्म पर आपको सरकार 70 हजार रुपए देगी। इसी तरह यूरोप का एक अन्य देश एस्तावेनिया भी अपने यहां युवाओं की कमी से जूझ रहा है। इस देश में भी बूढ़े लोग बढ़ते जा रहे हैं। जबकि बच्चों का जन्म कम हो रहा है। इसलिए यहां भी बच्चा पैदा करने पर विशेष रियायतें मिलती हैं। अगर इस देश में नौकरी करते हुए बच्चे का जन्म होता है तो डेढ़ साल तक पूरे वेतन के साथ छुट्टी दी जाती है। साथ ही तीन बच्चे वाले परिवार को हर महीने 300 यूरो यानी करीब 25 हजार रुपए का बोनस मिलता है।
इस लिस्ट में एक मुस्लिम देश भी शामिल है। जोकि अपने यहां बच्चे पैदा करने वालों को बढ़ावा देता है। जी हां ईरान में पुरुषों की नसबंदी पर पाबंदी है। यहां गर्भनिरोधक दवाएं उन्हीं महिलाओं को दी जाती हैं जिनको स्वास्थ्य कारणों से यह दवा लेना जरूरी होता है। ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवार को अतिरिक्त राशन दिया जाता है। ताकि बच्चे पैदा करने वालों को बच्चे के पालन पोषण की परेशानी ना हो।
इस पूरी लिस्ट में जापान का जिक्र किया जाना जरूरी है क्योंकि
पिछले साल जापान में ऐतिहासिक रूप से सबसे कम 8 लाख 65 हजार बच्चों का जन्म हुआ। जन्म की तुलना में मौत का आंकड़ा पांच लाख 12 हजार ज्यादा रहा। यह भी जन्म, मृत्यु में सबसे बड़ा अंतर है। दरअसल जनसंख्या के हिसाब से जापान दुनिया का सबसे बुजुर्ग देश है। यहां 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर जन्म दर की स्थिति यही रही तो यहां 2040 तक बुजुर्गों की आबादी 35% से ज्यादा हो जाएगी। इस अंतर को पाटने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर यह नकद राशि अभियान शुरू किया है।
यही हालत इटली, एस्तावेनिया और इरान की भी है। इसी वजह से ये देश अपने यहां आबादी बढ़ाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।