मिंयादाद देंगे इमरान को चैलेंज, क्रिकेट को लेकर दोनों में हुई लड़ाई

मिंयादाद देंगे इमरान को चैलेंज, क्रिकेट को लेकर दोनों में हुई लड़ाई
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

पाकिस्तान की राजनीति लगता है अब क्रिकेटरों के बीच ही होगी। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के कप्तान रहे इमरान खान के बाद अब पाकिस्तान के बड़े बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले जावेद मिंयादाद ने भी इमरान ख़ान को चैलेंज दे दिया। मिंयादाद ने कहा है कि अभी के प्राइममिनिस्टर के क्रिकेट में कप्तान रह चुके हैं और अब वो पॉलिटिक्स ज्वाइंन करके उन्हें चैलेंज करेंगे।
उन्होंने कहा कि सिर्फ खेल में ही नहीं बल्कि पॉलिटिक्स में भी वो इमरान को सिखाएंगे। उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि इमरान को नहीं भूलना चाहिए कि कैसे मिंयादाद की कप्तानी में उन्हें टीम में अच्छा रूतबा मिला। वो पॉलिटिक्स को ज्वाइंन कर लोगों को बताना चाहते हैं कि असली पॉलिटिक्स है क्या। कैसे लोगों का भला किया जाता है।
दरअसल पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में ऐसा कुछ हुआ है। जोकि मिंयादाद को पसंद नहीं आ रहा है। इसलिए वो इमरान खान को चैलेंज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इमरान को पॉलिटिक्स में लेकर आया और उन्हें प्रधानमंत्री तक बनवाया है। लेकिन अब इमरान अपना रास्ता भटक गए हैं।
पीसीबी में इमरान ख़ान के नियुक्त किए गए लोगों पर सवाल उठाते हुए मिंयादाद ने कहा कि उन्होंने जिन लोगों को नियुक्ति की है। उनपर सवाल उठाए जाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट कैसे चलना चाहिए और किन लोगों को चलाना चाहिए। इसका सबको पता है। हमें बाहर से लोगों को लाने की प्रैक्टिस रोकनी चाहिए। पाकिस्तान के लोगों पर आपको भरोसा होना चाहिए। अगर विदेशों से लोगों को लाकर यहां क्रिकेट सिखाएंगे तो ये एक बुरी बात होंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रिय क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहिए। ताकि क्रिकेट आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के साथ भी अच्छा बर्ताव नहीं किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *