
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दुनियाभर में एक मुहिम चल पड़ी है। पटना से लेकर मुंबई और मुंबई से अमेरिका के कैलिर्फोनिया तक सुशांत की मौत से पर्दा उठाने के लिए लोग इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं। दूसरी ओर बिहार पुलिस ने कहा है कि अगर आईपीएस अफिसर विनय तिवारी को मुंबई में क्वारटींन नहीं किया जाता तो वो अगले चार पांच दिनों में इस केस में काफी सबुत जुटा लेते।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए इंसाफ मांगने वाले लोगों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जो मुहिम सुशांत की मौत के साथ शुरू हुई थी। वो अब दुनियाभर मे चल पड़ी है। पहले जो मुहिम छोटे छोटे संगठन चला रहे थे। वो अब बड़े बड़े टीवी चैनल्स ने भी शुरू कर दी है। दूसरी ओर अमेरिका के कैलोर्फोनिया में अब सुशांत के लिए इंसाफ के लिए बड़े बड़े बिलबोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। ट्विटर पर भी सुशांत के लिए इंसाफ की मुहिम ट्रेंड के तौर पर#Warrriors4SSR चल रही है।
उधर बिहार पुलिस के अधिकारी वापस पटना पहुंच गए हैं। उनको हवाई अड्डे पर रिसीव करने के लिए खुद बिहार पुलिस के डीजी गुप्तेशवर पांडे एयरपोर्ट पहुंचे। बिहार पुलिस सूत्रों के मुताबिक अगर कुछ दिन ओर बिहार पुलिस जांच करती तो केस के संबंध में महत्वपूर्ण सूबुत बिहार पुलिस को मिल जाते। बिहार पुलिस ने अपनी रिपोर्ट भी सीबीआई को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस से कोई भी मदद नहीं मिली। बल्कि मुंबई पुलिस तो बिहार पुलिस की जांच को प्रभावित करने की कोशिश चल रही थी।