
कल शिवसेना को ललकारने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब सोनिया गांधी से सवाल पूछा है। अपना दफ्तर तोड़े जाने के बाद रौद्र रूप में दिख रही कंगना ने अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछा है कि उनकी सरकार महाराष्ट्र में है। ऐसे में वो क्या कर रही हैं। अभिनेत्री ने ट्वीट किया है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष प्रिय सोनिया गांधी जी, आपकी महाराष्ट्र सरकार एक महिला के साथ जो कर रही है, क्या एक महिला होने के नाते आपको अपनी इस सरकार की इस करतूत पर दुख नहीं होता है। आगे उन्होंने लिखा है कि क्या आप अपनी सरकार से बाबा अंबेडकर द्वारा हमारे लिये बनाये गये संविधान को बनाये रखने का अनुरोध कर सकते हैं। इसके साथ ही कंगना ने बाला साहेब का पुराना वीडियो शेयर किया है और साथ में लिखा है कि ग्रेट बाला साहब मेरे फेवरिट आइकन थे।
दरअसल कंगना के निशाने पर पिछले कुछ दिनों से शिवसेना रही है। जहां पहले शिवसेना के नेता संजय राऊत के साथ कंगना की गर्मागरम बहस सोशल मीडिया पर चली। बाद में कंगना ने उद्धव ठाकरे को भी निशाने पर लिया था। कंगना ने शिवसेना को ‘शवसेना’ तक कह दिया था। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राऊत ने पार्टी वही कंगना को हरामखोर तक बोल दिया था। इसके बाद तो शिवसेना ने कंगना के दफ्तर में ही तोडफोड करवा दी। दूसरी ओर आम जनता में भी शिवसेना में कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ को नकारात्मक लिया है।
कंगना की लड़ाई
दरअसल कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद से ही वो रिया चक्रबर्ती और बाकी लोगों पर निशाना साध रही थी। उन्होंने तो रणबीर कपूर, रणबीर सिंह और विक्की कौशल जैसे कई अभिनेताओं तक पर ड्रग्स के आदी होने का आरोप लगा दिया था। लेकिन जब उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके से की। उसके बाद से ही उनका सीधा झगड़ा शिवसेना के साथ हो गया।