Arvind Kejriwal: तिरंगा कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज को ज़मीन पर रगड़ते नज़र आए केजरीवाल

Arvind Kejriwal: तिरंगा कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज को ज़मीन पर रगड़ते नज़र आए केजरीवाल
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम (Independence Day Program) में तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है। स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विडियो में साफ तौर पर तिरंगे को ज़मीन पर रगड़ते हुए दिख रहे हैं। साथ ही वो तिरंगा भी ऊंचा उठाकर लहराने की बजाए, लगभग ज़मीन से लगाते हुए तिरंगा लहरा रहे हैं।

इसको लेकर बीजेपी से लेकर आम लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से नाराज़गी दिखाई है। दिल्ली सरकार ने तिरंगे को लेकर एक कार्यक्रम किया था, जिसमें अरविंद केजरीवाल जिस तिरंगे को हाथ में लिए हुए थे, उसे उन्होंने ज़मीन से लगा दिया था। जोकि तिरंगे का अपमान है। हालांकि तिरंगे को ज़मीन से रगड़ता हुआ देख, वहां खड़े दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस गलती को तुरंत ठीक किया। हालांकि अरविंद केजरीवाल इसके बाद भी नहीं रुके वो तिरंगे को बहुत ही नीचे की ओर लहराते रहे। इसको लेकर दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा है कि तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ तिरंगे को ही ज़मीन पर नहीं घसीटा है, बल्कि तिरंगा विरोधी अपनी मानसिकता का भी खुलेआम प्रदर्शन किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *