महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर, सुरेश रैना ने भी कहा अलविदा

महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर, सुरेश रैना ने भी कहा अलविदा
0 0
Read Time:3 Minute, 58 Second

भारत के सबसे सफलतम कप्तान और विकेटकीपर रहे महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार क्रिकेट से सन्यास ले ही लिया। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे धोनी ने पर लंबे समय से सन्यास लेने का दबाव था। लेकिन वो इसको लगातार टालते जा रहे थे, उनके साथ उनके फेवरेट क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया।

धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया पर अपने इंटरनेशनल करियार से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन का शुक्रिया जो मुझे हमेशा हासिल हुआ। 7 बजकर 29 मिनट पर ये समझें कि मैं रिटायर हो गया हूं।
4 मिनट और 7 सेकेंड के वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्हेंनें अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कभी-कभी’ का मशहूर गीत भी लगाया है, जिसके बोल हैं, ‘मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है, पल दो पल मेरी हस्ती है, पल दो पल मेरी जवानी है’। इस गाना सिंगर मुकेश ने आवाज दी है।
गौरतलब है कि धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला था। तब से उनके रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे थे। धोनी अब अपना सारा फोकस आईपीएल 2020 के लिए लगाएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 3 बार चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनके बाकी अन्य टीम साथी लीग के 13वें सीजन से पहले एक छोटी सी ट्रेनिंग कैम्प के लिए शुक्रवार को चेन्नई पहुंचे थे।

महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट के साथ साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी के रिटायरमेंट के मैसेज के ठीक एक मिनट बाद ही रैना ने भी टीम से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। 15 अगस्त को दोनों ने एक साथ रिटायरमेंट की घोषणा कर लोगों को चौंका दिया। हालांकि दोनों ही लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन दोनों एक साथ रिटायर होंगे। ये किसी ने सोचा नहीं था।

हालांकि रैना अभी सिर्फ 33 साल के ही हैं और उनके पास क्रिकेट खेलने के कुछ साल और बचे हैं। लेकिन एक समय धोनी के फेवरेट माने जाने वाले रैना ने धोनी के साथ रिटायर होना ही ठीक समझा। रैना ने खेल के तीनों ही फारमेट में सेंचुरी मारी है। अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रैना ने करीब करीब 8 हज़ार रन बनाएं हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *