
पानीपत में इन दिनों एक ऐसा गिरोह काम कर रहा है जिसकी सरगना खुद महिला ही है। वो पहले लोगों को अपनी खुबसूरती के जाल में फंसाकर या फिर अपनी परेशानी बताकर मर्दो को पिघलाती है और उन्हें अपनी कार में लिफ्ट देने के लिए मज़बूर कर देती है। लेकिन थोड़ी दूर जब गाड़ी चली जाती है और भीड़भाड़ वाला इलाका आ जाता है तो इस महिला का रूप ही बदल जाता है। तब ये ये एक लूटेरी बन जाती है। जोकि इज्जत लूटने तक का इल्ज़ाम लगाकर लिफ्ट देने वालों से पैसे ऐंठती है। राह चलते किसी को लिफ्ट देना कितना महंगा पड़ सकता है। ॉ
ऐसा पानीपत की सड़कों पर कई लोगों के साथ हो चुका है। कुछ ने पुलिस को बताया तो कुछ शर्म के कारण सामने नहीं आए। लेकिन एक आदमी ने इस महिला की चालबाजी को पुलिस के सामने ला दिया। अटावला गांव के सुल्तान सिंह ने बताया कि 4 सितंबर को वह गांव से मतलौडा गया हुआ था। उसके एक परिजन को चोट लगी थी, उसे अस्पताल से छुट्टी मिलनी थी। उसे छुट्टी दिलाकर वह घर लौट रहा था। जैसे ही मतलौडा बस अड्डे पर पहुंचा तो वह धीमी गति से बाइक चला रहा था।तभी एक महिला उसकी बाइक के आगे आ गई और ऐसे बात करने लगी मानों जानती हो और गांव तक की लिफ्ट मांगने लगी। उसने मदद के मंतव्य से महिला को बाइक पर बैठा लिया। बाइक कुछ दूर पर ही चली थी कि महिला ने 2 हजार रुपये की डिमांड कर दी। उसका कहना था कि या तो 2 हजार रुपये दो नहीं तो छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शोर मचाउंगी। सुल्तान सिंह दिल के मरीज हैं। छेड़छाड़ की बात सुनते ही उनके पसीने छूट गए। वे घबरा गए और 2 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद महिला अहर चौक पर छोड़ने की बात कहने लगी। सुल्तान सिंह डरते हुए चल पड़े।वाटर सप्लाई के पास पहुंचते ही महिला छेड़छाड़ करने लगी और खुद ही गाली देने लगी। उसने महिला को वहीं उतारा और बाइक दौड़ा दी। सुल्तान सिंह को कुछ दूरी पर चौकी नजर आई, वह वहां गया और पूरा वाकया पुलिस को बताया। पुलिस ने तत्काल महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अब महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी महिला से पूछताछ कर रही है, जिसमें ठगी की अन्य वारदात का भी खुलासा हो सकता है।