Queen Elizabeth is no more:बाल्मोरल कासल में क्वीन ने ली अंतिम सांस, चार्ल्स बने नए किंग

Queen Elizabeth is no more:बाल्मोरल कासल में क्वीन ने ली अंतिम सांस, चार्ल्स बने नए किंग
0 0
Read Time:6 Minute, 52 Second

Britain Queen Died : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (Elizabeth) द्वितीय का गुरुवार देर रात निधन (died) हो गया। वह पिछले कुछ वक्त से बीमार (ill) थीं। 96 साल (96 years old) की महारानी स्कॉटलैंड (scotland) के बाल्मोरल कासल में रह रही थीं। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। वे सबसे लंबे समय तक (70 साल) ब्रिटेन की क्वीन (longest time queen ever) रहीं।

अब प्रिंस विलियम (prince william) 40 साल की उम्र में ब्रितानी सिंहासन के उत्तराधिकारी बन गए हैं। उनके पिता प्रिंस चार्ल्स(prince charles – 73) अब किंग बन गए हैं।

मेडिकल सुपरविजन में थीं महारानी
गुरुवार दोपहर को महारानी एलिजाबेथ की तबीयत नाजुक होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद वे डॉक्टर्स की देखरेख में थीं। बीमारी की वजह से महारानी बाल्मोरल महल में रह रही थीं। वे सभी आधिकारिक काम इसी पैलेस से कर रही थीं। ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने 6 सितंबर को यहीं आकर उनसे मुलाकात की और यहीं शपथ ली थी।

शाही परिवार ने बताया था कि महारानी (Episodic Mobility) की दिक्कत से जूझ रही थीं। इस बीमारी में मरीज को खड़े होने और चलने में परेशानी होती है। उन्हें 19 फरवरी 2022 को कोरोना भी हुआ था।

शोक में शाही परिवार और ब्रिटेन
महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप (prince filip) की मौत 9 अप्रैल 2021 को हुई थी। अब महारानी भी नहीं रहीं। महारानी के चार बच्चे हैं प्रिंस चार्ल्स, प्रिसेंज एने, एंड्रूय और एडवर्ड हैं जिनसे उनके आठ पोता-पोती हैं और 12 ग्रेट ग्रांड चिल्ड्रेन (पड़पोते-पड़पोती) हैं।

बकिंघम पैलेस पर लगा ब्रिटेन का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।

बकिंघम पैलेस पर लगा ब्रिटेन का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।

शाही परिवार अब आधिकारिक रूप से शोक में होगा। सभी अधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शाही महलों और घरों पर यूनियन जैक आधा झुका दिया गया है। इसके अलावा ब्रिटेन की सभी बाहरी पोस्टों और सैन्य ठिकानों पर भी झंडा झुका रहेगा।

शाही परिवार को स्कॉटलैंड के एबरडीन एयरपोर्ट से निकलते देखा गया।

शाही परिवार को स्कॉटलैंड के एबरडीन एयरपोर्ट से निकलते देखा गया।

पीएम मोदी ने दुख जताया, कहा- वो एक दिग्गज शासक थीं

पीएम नरेंद्र मोदी ने एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज शासक के रूप में याद किया जाएगा। दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।

उन्होंने बताया- मैं 2015 और 2018 में यूके की यात्राओं के दौरान महारानी से मिला था। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे एक रूमाल दिखाया था, जो महात्मा गांधी ने उनकी शादी में गिफ्ट किया था।

वर्ल्ड लीडर्स ने दुख जताया, जस्टिन ट्रूडो बोले- कनाडा उनके कामों को हमेशा याद रखेगा

  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि महारानी ने 70 से साल तक ब्रिटेन को स्थिरता दी। क्वीन ने लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी है, जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे।
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि क्वीन एलिजाबेथ ने कनाडा के लोगों के लिए जो किया, उसे हम कभी नहीं भूलेंगे।
  • इजराइल के पीएम येर लैपिड ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की लीडरशिप और सेवा को दुनिया हमेशा याद रखेगी।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय एक सम्राट से कहीं अधिक थीं। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया।
यह तस्वीर रायटर्स ने जारी की है। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल इमारत पर सिक्योरिटी गॉर्ड तैनात हो गए हैं।

यह तस्वीर रायटर्स ने जारी की है। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल इमारत पर सिक्योरिटी गॉर्ड तैनात हो गए हैं।

बकिंघम पैलेस की गार्ड चेंजिंग सेरेमनी रद्द
लंदन के बकिंघम पैलेस में होने वाली गार्ड चेंजिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया गया है। सेरेमनी के दौरान जहां पर यात्री जुटते हैं, ठीक उसी जगह पर एक बोर्ड लगा दिया गया है। इससे पहले महारानी की प्रीवी काउंसिल यानी गुप्त जानकारी से संबंधित मंत्री परिषद की वर्चुअल मीटिंग भी रद्द कर दी गई थी।

बकिंघम पैलेस पर लगा साइन बोर्ड। यहां कल पारंपरिक गार्ड चेंजिंग सेरेमनी होनी थी।

बकिंघम पैलेस पर लगा साइन बोर्ड। यहां कल पारंपरिक गार्ड चेंजिंग सेरेमनी होनी थी।

बदल जाएंगे शाही प्रतीक
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के रिकॉर्ड-तोड़ शासन के बाद अब ब्रिटेन में शाही प्रतीकों से रानी का नाम और चेहरा हटाने में काफी समय लगेगा। कई ऐसे शाही प्रतीक हैं, जिन्हें अब बदलने की जरूरत पड़ेगी। जिन नोटों और सिक्कों पर रानी का चेहरा है, उन्हें भी अब हटाया जाएगा। इनमें अब नए सम्राट की तस्वीर लगाई जाएगी, जिसमें कम से कम 2 साल का समय लग सकता है।

महारानी की हेल्‍थ के बारे में सूचना बाहर आने के बाद लोग बकिंघम पैलेस पर पहुंचने लगे थे।

महारानी की हेल्‍थ के बारे में सूचना बाहर आने के बाद लोग बकिंघम पैलेस पर पहुंचने लगे थे।

ब्रिटेन के राष्ट्रगान में कई बार रानी शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें रानी को दयालु बताया गया है। अब राष्ट्रगान में रानी शब्द को राजा से रिप्लेस किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *