Rafael: उड़ाएगी महिला पायलेट, युद्धपोत पर भी महिलाएं शामिल..

Rafael: उड़ाएगी महिला पायलेट, युद्धपोत पर भी महिलाएं शामिल..
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

देश में जल्द ही महिलाएं राफेल उड़ाने के अलावा युद्ध पोत में कमांडिग पोजिशन में नजर आएंगी। जहां एक ओर पहली बार युद्धपोत पर दो महिला अधिकारियों की तैनाती की गई है। तो दूसरी ओर वायुसेना ने भी गोल्डन ऐरो स्काड्रन में एक लड़ाकू महिला को शामिल किया गया है। इससे भारतीय डिफेंस में महिलाओं की पोजिशन बेहतर हुई है। अभी तक ना तो युद्धपोत पर महिलाओं को शामिल किया जाता था और राफेल जैसे एडवांस विमान को चलाने के लिए किसी महिला का सिलेक्ट होना बहुत ही बड़ी बात है।
सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राफेल के लिए ट्रेनिंग ले रहे पायलेट में एक महिला पायलट भी है। इससे पहले वह महिला पायलेट मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ाती रही है। महिला पायलट को राफेल फ्लीट (Rafale fleet) के लिए चयन प्रक्रिया से चुना गया है।
इसके अलावा भारतीय नौसेना में पहली बार सोमवार को दो महिला अधिकारियों की तैनाती युद्धपोत पर की गई। ये दो महिला अधिकारी हैं सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब-लेफ्टिनेंट रिति सिंह। इन्हें हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त किया गया है। कोच्चि में INS Garuda में आयोजित समारोह में ऑब्जर्वर के तौर पर ग्रेजुएट होने पर ‘Wings’ से सम्मानित किया गया है।
अभी तक युद्ध पोतों पर प्राइवेसी के लिहाज से अब तक महिलाओं की तैनाती लंबे समय के लिए नहीं की जाती थी और यहां महिलाओं के लिए वॉशरूम भी नहीं है। ये दोनों महिला अधिकारी भारतीय नौसेना के 17 अधिकारियों के टीम में शामिल हैं जिसमें 4 महिला अधिकारी व तीन भारतीय तट रक्षक भी शामिल हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *