Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन 11 या 12 अगस्त, क्या आप भी डेट को लेकर आप भी हैं कंफ्यूज

Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन 11 या 12 अगस्त, क्या आप भी डेट को लेकर आप भी हैं कंफ्यूज
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन यानी राखी का त्योहार, बहनें साल भर इस पवित्र त्योहार का इंतजार करती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार राखी का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि यानी सावन को मनाया जाता है। लेकिन इस साल इसकी तारीख को लेकर कुछ लोगों में असमंजस की स्थिति है।

हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण की पूर्णिमा तिथि यानी सावन मास 11 अगस्त 2022 को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 12 अगस्त 2022 को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगा। लेकिन सवाल उठता है कि रक्षाबंधन का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा, तो आइए जानते हैं इसका सटीक दिन-

रक्षा बंधन 2022 कब है?

सावन पूर्णिमा 11 अगस्त 2022 से शुरू हो रही है। मान्यता के अनुसार रक्षा बंधन के लिए सबसे अच्छा समय दोपहर के बाद का माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार दोपहर का समय राखी बांधने के लिए सबसे उपयुक्त बताया गया है। इसके साथ ही अगर दोपहर में ‘भद्रा’ हो तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। 11 अगस्त 2022 को प्रदोष काल में भद्रा पुंछ के समय आप रक्षा सूत्र शाम 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट के बीच बांध सकते हैं। अगर ऐसा संभव नहीं है और जो लोग सूर्यास्त के बाद राखी नहीं बांधते हैं, वे अगले दिन यानी 12 अगस्त को राखी बांध सकते हैं।

रक्षाबंधन का शुभ समय कब है?

रक्षाबंधन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त 11 अगस्त 2022 को रात 08 बजकर 52 मिनट से रात 09 बजकर 20 मिनट तक है। यह समय राखी बांधने के लिए भी उपयुक्त बताया जा रहा है।

भद्रा 11 अगस्त 2022

भद्रा काल 11 अगस्त 2022 को समाप्त हो रहा है: यह रात 8:51 बजे हो रहा है।

भद्रा पुंछ: 11 अगस्त 2022 को शाम 5:17 बजे से शाम 6.18 बजे तक रहेगा।

भद्रा मुखः शाम 6 बजकर 18 मिनट से रात 8 बजे तक।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *