
फिल्मी दुनिया में कुछ ऐसे निर्माता निर्देशक हैं, जोकि उभरते कलाकारों को अपने चंगुल में फंसाने के लिए ड्रग्स की आदत डालते हैं। सुशांत सिंह राजपूत भी इन्हीं लोगों का शिकार हो गया। रिया चक्रबर्ती ने पुलिस इंटेरोगेशन में जो खुलासा किया है। वो चौंकाने वाला है। रिया की माने तो फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोग नशे का शिकार हैं और कुछ लोग उभरते हुए कलाकारों को नशे का आदी बनाने का काम करते हैं। ताकि इन कलाकारों से सस्ते में काम कराया जा सके।
रिया ने पुलिस को बताया है कि जब वो सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थी तब सुशांत ने उनसे वो बातें बताई जिन्हें सुनकर वो चौंक गई थी। हालांकि रिया खुद नशे की आदी हैं। शुरू में कुछ बड़े निर्माताओं ने सुशांत को नशे की लत लगवाई और बाद में खुद सुशांत नशे का बड़ा खिलाड़ी हो गया। सुशांत ने लोनावला में एक फार्महाउस खरीदा था जोकि रेव पार्टीज़ का अड्डा था। इन पार्टिज में कोकीन, एलएसजी और गांजा इस्तेमाल हो था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के दो पावरफुल और मशहूर अभिनेता के नाम भी लिए हैं, जिन्होंने सुशांत को ड्रग्स दी थी।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स की सप्लाई और ड्रग्स के सेवन को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में रिया ने बताया है कि करीब 25 लोग ऐसे हैं जोकि पूरी तरह से इस ड्रग्स के धंधे में लिप्त हैं।