14 लाख की कमाई में रिया ने खरीदे करोड़ों के दो घर

14 लाख की कमाई में रिया ने खरीदे करोड़ों के दो घर
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदना किसी के लिए बहुत ही बड़ा काम होता है। लेकिन 12-14 लाख कमाने वाली रिया चक्रबर्ती ने पिछले कुछ समय में दो घर मुंबई में खरीद लिए हैं। ये पैसे उसके पास कहां से आए, क्या वो सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से निकाले गए पैसे थे या कहीं और से आए। इसकी जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है।
ईडी के एक बड़े अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि पिछले कुछ सालों में रिया की कमाई 10 लाख से 12 लाख और फिर 14 लाख पहुंची थी। अपनी रिटर्न में रिया ने अपनी कमाई घोषित इतनी ही की है। लेकिन इतनी कमाई और मुंबई में रहने खाने के खर्चे के बाद भी उसने यहां दो घर खरीद लिए। इनमें से एक घर खुद रिया के नाम पर है। जबकि दूसरा घर उसके पिता या किसी दूसरे के नाम पर है। इन प्रापर्टी की कीमत करोड़ों रूपये में होगी। ऐसे में इस सवाल का जवाब ईडी ढूंढने में लगी है कि रिया ने कैसे और किसके पैसे से ये दोनों घर खरीदे। ईडी ने दोनों प्रॉपर्टी के कागजात मांगे हैं। संभव है कि गुरुवार को ही ईडी को ये कागजात मिल जाएं।
इस मामले में ईडी ने सुशांत की कंपनियों की जांच की है। इसके लिए सुशांत सिंह के सीए से भी पूछताछ की गई थी। ईडी ने सुशांत के सीए से करीब 11 घंटे पूछताछ की थी। लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। लिहाजा अब ईडी ने 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसमें उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही रिया के भाई शोविक को भी बुलाया गया है। जोकि सुशांत की दोनों कंपनियों में डारेक्टर थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *