कंगना पर बयान देने के बाद घिरे संजय राउत..

कंगना पर बयान देने के बाद घिरे संजय राउत..
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

संजय राउत ने कंगना को हरामखोर क्या बोला संजय को लेकर बवाल खड़ा हो गया। सोशल मीडिया को लेकर संजय और शिवसेना को लोग काफी बुरा भला कह रहे हैं। खुद संजय राउत को लेकर चल रहा ट्रेंड सबसे ऊपर चल रहा है। ख़बर लिखे जाने तक इस ट्रेंड पर 15 हज़ार के आसपास ट्विट आ चुके थे। दरअसल संजय राउत अपने बयानों को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। ख़ासकर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर उनके दिए गए अभी तक के बयान लगातार सुर्खियों में रहे हैं।
दरअसल सुशांत को लेकर कंगना रनौत और संजय राउत के बीच एक जंग छिड़ गई है। जिसमें दोनों लगातार एक दूसरे को चैलेंज दे रहे हैं। पिछले दिनों कंगना ने मुंबई को पीओके जैसा बता दिया था। इसके बाद शिवसेना और ख़ासकर संजय राउत ने कंगना की ना सिर्फ आलोचना की थी। बल्कि काफी अपमानजनक भाषा का भी उपयोग किया था। लेकिन हद तो तब हो गई जब संजय राउत ने कंगना को हरामखोर तक कह दिया। इसके बाद तो संजय के खिलाफ सोशल मीडिया पर ट्विट्स की बाढ़ ही आ गई है। खुद शिवसेना के लोग भी संजय के इस बयान का समर्थन कर रहे हैं। इससे पहले कंगना ने संजय राउत और शिवसेना को चैलेंज दिया था कि मुंबई में उन्हें आने से रोक कर देखें। मुंबई किसी के बाप की नहीं है। इसी बयान के बाद बौखलाए संजय ने कंगना को हरामखोर कह दिया है। इसको लेकर सोशल मीडिया से लेकर मीडिया में हंगामा चल रहा है। खुद शिवसेनावालों ने भी संजय के इस बयान से अपने को अलग कर लिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *