सुशांत केस में मुंबई में बिहार पुलिस के लिए एक नई अड़चन

सुशांत केस में मुंबई में बिहार पुलिस के लिए एक नई अड़चन
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

सुशांत सिहं राजपूत की मौत की जांच कर रही बिहार पुलिस की जांच में अड़चन डालने और मुंबई गए बिहार पुलिस के अधिकारियों को परेशान करने का एक ओर मामला सामने आया है। पटना से मुंबई पहुंचे उसके एक बड़े पुलिस अधिकारी को मुंबई में 14 दिनों के लिए क्वारटिंन में डाल दिया गया है। जबकि बिहार पुलिस का ये बड़ा अधिकारी अपनी आधिकारिक ड्यूटी पर मुंबई गया है। इससे पहले भी मुंबई में बिहार पुलिस के लोगों को मुंबई पुलिस ने कैदियों वाली वैन तक में बिठा दिया था।
बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्विट करके जानकारी दी कि बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी बिनय तिवारी कल मुंबई पहुंचे थे। उन्हें बीएमसी ने जबरदस्ती 14 दिनों के लिए क्वारटिंन कर दिया है। जबकि वो अपनी आधिकारिक ड्युटी पर हैं। उन्हें वहां आईपीएस मेस में भी जगह नहीं दी गई है। इसलिए उन्हें गोरेगांव में एक गेस्ट हाउस में रुकना पड़ा है।
दरअसल मुंबई पुलिस इस केस की जांच पहले से ही कर रही थी। उसने 37 लोगों के स्टेटमेंट भी दर्ज कर लिए थे। जिसमें फिल्म जगत के कई बड़े नाम हैं। लेकिन दूसरी ओर सुशांत की पिता ने पटना में भी इस मामले में एक एफआईआर दर्ज करा दी। अब बिहार पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही हैं। लिहाजा मुंबई और बिहार पुलिस में आसप मे टकराव हो रहा है। बिहार पुलिस के अधिकारियों को मुंबई पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिल रहा। बल्कि उनके काम में वहां अडचन लगाई जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *