हरियाणा के ढाबों की होगी खाने की सैंपलिंग, मुरथल के ढाबे पर कोरोना बम फुटने का असर

हरियाणा के ढाबों की होगी खाने की सैंपलिंग, मुरथल के ढाबे पर कोरोना बम फुटने का असर
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

दिल्ली चंड़ीगढ़ हाइवे के मुरथल ढाबे पर कोरोना बम फूटने के बाद अब हरियाणा सरकार की नींद खुली है। मुरथल में सुखदेव ढाबे पर 65 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने अब सभी ढाबों पर बिक रहे खाने के सेंपल को टेस्ट करने की तैयारी शुरू की है। सोनीपत के डीसी श्याम लाल ने बताया कि अभी तक सभी ढाबों को एतिहात बरतने और राज्य सरकार की गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कहा गया था। ढाबों पर लगातार निगरानी भी की जा रही है। सभी ढाबों को सेनेटाइज़ करने के लिए कहा है। प्रशासन भी खुद ढाबों के सेनेटाइजेशन प्रोसेस को चेक करेगा।
इससे पहले कल मरुथल के दो ढाबों पर 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटव पाए गए थे। इसके बाद से ही पूरे प्रदेश में हंगामा मच गया था। आननफानन में दोनों ढाबों को सील किया गया। दरअसल दिल्ली चंडीगढ़ हाइवे पर बहुत सारे ढाबे हैं। इनपर रोज़ाना हज़ारों लोग खाना खाने आते हैं। मुरथल के इन ढाबों पर तो दिल्ली से भी लोग सिर्फ परांठों का स्वाद लेने जाते हैं। ऐसे में इस हाइवे पर मशहूर सुखदेव ढाबे के कर्मचारियों का इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव पाया जाना खतरे की घंटी के तौर पर देखा जा रहा है। इसी वजह से स्थानीय प्रशासन भी तुरंत एक्टिव हो गया। देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। बड़े शहरों की बजाए अब ये छोटे शहरों और कस्बों में पांव पसार रहा है। इससे छोटे शहरों और कस्बों में प्रशासन को दोगुनी मेहनत करनी पड़ रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *