
RCP Singh resigned: जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मालूम हो कि जेडीयू ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर खुलासा किया था कि उन्होंने बड़ी संपत्ति अर्जित की है। जिसके बाद माना जा रहा था कि आरसीपी सिंह की पार्टी से विदाई जल्द होने वाली है। असल में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
गौरतलब है कि जेडीयू ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर खुलासा किया था कि उन्होंने बड़ी संपत्ति अर्जित की है, जिसके बाद आरसीपी सिंह ने जेडीयू से ही इस्तीफा दे दिया है। जेडीयू से इस्तीफा देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू में अब कुछ भी नहीं बचा है. जेडीयू सिर्फ गणेश परिक्रमा करने वालों के लिए पार्टी बन गई है। इस दौरान आरसीपी सिंह ने नई पार्टी बनाने के संकेत भी दिए हैं।
आरसीपी बना सकते हैं नया संगठन
आरसीपी सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जेडीयू डूबता जहाज है। पार्टी में अब कुछ नहीं बचा है। बस बैग लेकर जाने वाले लोग ही बचे हैं। इस्तीफे के बाद आरसीपी सिंह ने नया संगठन बनाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उन पर आरोप लगाए गए हैं।